फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर की दुकान और बैंक की मिनी शाखा में लगी आग

विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर थाना क्षेत्र के नेमडाड़ गांव में मंगलवार की भोर में 3:40 बजे शॉर्ट सर्किट से हार्डवेयर की दुकान और यूनियन बैंक की मिनी शाखा में आग लग गई। दुकान में रखे पेंट, पल्ला, पाइप, बैटरी और एक लैपटॉप जल गया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की तत्परता से आग बुझाई गई, जिससे बड़ा हादसा बच गया। नेमडाड़ निवासी ज्ञानेंद्र चौबे और पुष्पेंद्र चौबे की हार्डवेयर की दुकान है। उसी में वे बैंक की मिनी शाखा चलाते हैं।
रोपनपुर निवासी शहनवाज भोर में 3:40 बजे वहां से गुजर रहे थे। दुकान से धुआं उठता देख उन्होंने दुकानदार को सूचना दी। स्थानीय लोगों ने तत्परता से आग बुझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें