मऊ के दोहरीघाट कस्बे में एक बैंक में मंगलवार को रुपए जमा करने आए एक व्यक्ति के साथ धोखाधड़ी करके दो उचक्के उसके 50 हजार ले भागे। उचक्कों ने उस व्यक्ति को कागज की गड्डी के बंडल पकड़ा दिया। थाना क्षेत्र के बीबीपुर गांव निवासी हंस नाथ यादव कस्बे के बैंक में 50 हजार जमा करने आया था। रुपये जमा करने के निए वह आहरण फार्म (विद्ड्राल फार्म) भर रहा था।
इसी बीच बैंक के अंदर एक युवक मिला उसने कहा कि हमारे पास तीन लाख रुपये जो बाहर गाड़ी में है। यदि आप उसे साथ लाने में मेरी मदद करें तो बड़ी मेहरबानी होगी। अनजाने युवक ने हंस नाथ को के 50 हजार के थैले को पकड़ कर उसे अपना तीन लाख वाला झोला पकड़ा दिया और कहा कि आप इसे लेकर ऊपर चलिए, मैं आता हूं। हंसनाथ उचक्के की बात पर विश्वास करके ऊपर बैंक में चला गया। काफी देर न आने पर उसने शंकावश झोले में झांका तो उसमें कागजों की गड्डी थी। आनं न फानन नीचे उतरा तब तक दोनों युवक वहां से लापता थे। ऐसे में उसे ठगे जाने का एहसास हुआ । उसने घटना की सूचना पुलिस को दी। थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह हंस नाथ को लेकर बैंक गए और सीसीटीवी कैमरे की फुटेज निकलवा कर देखा तो उसकी बात सच निकली। पुलिस और उचक्कों की तलाश कर रही है। इस संबंध में थानाध्यक्ष मनोज कुमार सिंह का कहना है कि घटना में शामिल उचक्कों की तलाश की जा रही है।