कोरोना काल के संकट से निकलकर अर्थव्यवस्था राह पर आनी शुरू हुई नहीं कि पेट्रोलियम पदार्थो की बढ़ती कीमतों ने नया संकट खड़ा कर दिया है। पेट्रोलियम पदार्थों में वृद्धि से खाद्य पदार्थों सहित सामानों की कीमतें बढ़ने लगी हैं। पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्य में वृद्धि से सभी वस्तुओं के मूल्य पर असर पड़ रहा है। आम नागरिक से लेकर कारोबारी, ट्रांसपोर्टर तक सभी डीजल के दाम लगातार बढ़ते रहने से परेशान हैं। चाहे खाद्य पदार्थ, आलू प्याज, सब्जियां, रेडीमेड वस्त्र, खाद्य तेेल हो, भवन निर्माण सामग्री, दवाईयां, सीमेंट,और भवन निर्माण सामग्री, खेती, जुताई सब कुछ पर असर पड़ रहा है। ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं हैं जिस पर पेट्रोलियम पदार्थों के मूल्यों में वृद्धि का असर नहीं पड़ा है।