फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: सराफा कारोबारी से 37.24 लाख का 170 ग्राम सोना, 5 किलो चांदी की लूट

विज्ञापन
कोपागंज थाना क्षेत्र में सराफा कारोबारी से छीनेती की घटना के बाद जांच में जुटी पुलिस - फोटो : जिला चिकित्सालय में पैथालॉजी के बाहर रिपोर्ट लेने के लिए लगी भीड़।
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

कोपागंज। थाना क्षेत्र के टड़ियांव के पास मंगलवार शाम सराफा कारोबारी जितेंद्र वर्मा से बाइक सवार दो बदमाशों ने 37.24 लाख रुपये के गहने लूट लिए।
सूचना पर एसपी इलामारन जी ने पहुंचकर कारोबारियों से बातचीत की। बदमाशों की गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित की है।
घटना के समय कारोबारी घोसी पिढ़वल मोड़ स्थित दुकान बंद कर घर लौट रहे थे। कोपागंज नगर पंचायत के मोहल्ला चंदनपूरा निवासी सराफा व्यवसायी जितेंद्र वर्मा की घोसी के पिढ़वल मोड़ पर दुकान है।
विज्ञापन

मंगलवार की शाम सात बजे वह दुकान बंद कर अपने दोस्त के साथ घर जा रहे थे। इस दौरान 150 ग्राम सोना अपने पास और 20 ग्राम सोना अपने साथी को दे दिए। अभी वो घर से चार किमी दूर टड़ियाव स्थित खाद गोदाम के पास पहुंचे, तभी एक बाइक पर सवार दो नकाबपोश बदमाशों ने तमंचा दिखाकर रोक लिया। बदमाशों ने उनके पास मौजूद लगभग पांच किलो चांदी और 170 ग्राम सोना लूट लिया और मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही एसपी इलामारन जी, सीओ जितेंद्र सिंह, थानाध्यक्ष रविंद्र नाथ राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन

पुलिस ने घटनास्थल की जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
एसपी ने इस मामले में बताया कि मामले की जांच की जा रही है। गिरफ्तारी के लिए दो टीमें गठित हैं, जल्द आरोपियों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें