फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आठ विभागों के अनुपस्थित अफसरों से मांगी सफाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन की प्राथमिकता में शामिल तहसील दिवस मंगलवार को जिले की चारो तहसील में संपन्न हुआ। इस दौरान मुहम्मदाबाद तहसील दिवस का खुद अपर मंडलायुक्त एससी त्रिपाठी ने निरीक्षण कर हाला जाना और अनुपस्थित आठ अधिकारियों की अनुपस्थित रजिस्टर पर चढ़ाई। बाद में आए अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। उधर, घोसी में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में तहसील दिवस संपन्न हुआ। यहां भी तीन अधिकारी अनुपस्थित पाए गए, जिनका एक दिन का वेतन काटने का जिलाधिकारी ने निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

घोसी में आयोजित तहसील दिवस में कुल 78 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए। इसमें छह का मौके पर निस्तारण हुआ। इस दौरान 11 लोगों को कृषक दुर्घटना बीमा का एक-एक लाख का चेक भी वितरण किया गया। जिलाधिकारी ने निर्दश दिया कि प्राप्त शिकायतों का गंभीरता एवं गुणवत्तायुक्त निस्तारण किया जाए। इस दौरान उन्होंने देर से शिकायतों के निस्ताण में कई विभागों में फटकार भी लगाई। इस दौरान बीएसए, डीएसओ और सहायक खाद्य अधिकारी घोसी के अनुपस्थित होने पर एक दिन का वेतन का निर्देश देते हुए कारण बताओ नोटिस जारी कराया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक जोगेंद्र सिंह, मुख्य विकास अधिकारी एके श्रीवास्तव, पीडी बैजनाथ, अपर जिलाधिकारी पीपी सिंह आदि अधिकारी उपस्थित रहे। उधर, मुहम्मदाबाद गोहना में आयोजित तहसील दिवस में अपर मंडलायुक्त एससी त्रिपाठी ने सुबह दस के निरीक्षण में आठ विभागों के अधिकारियों को अनुपस्थित पाया। इनमें अधिकाशासी अधिकारी, बालविकास परियोजना अधिकारी सहित दो जेई के देर से पहुंचने के बाद उन्होंने अपसेंट कर दिया और कारण बताओ नोटिस जारी करने का एसडीएम को निर्देश देकर स्पष्टीकरण मांगा। क्षेत्रीय विधायक बैजनाथ पासवान ने सात कृषकों को दुर्घटना बीमा का चेक वितरण किया। इस दौरान कुल 59 मामले आए, जिनमें दो का ही निस्तारण हो सका। सदर और मधुबन तहसील में तहसील दिवस का आयोजन संबंधित एसडीएम की अध्यक्षता में संपन्न हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें