फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों को बिजली विभाग ने दी राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। व्यापारियों के आवेदन पर बिजली विभाग ने कम बिजली खर्च करने वाले उपभोक्ताओं को राहत प्रदान की है। दो किलो वाट वाले कनेक्शनधारियों द्वारा बिजली विभाग से मांग की गई थी कि उनका बिल एक किलो वाट खर्च होने पर उतना ही आए। विभाग ने उनकी समस्याओं पर ध्यान देते हुए दिए गए आवेदनों पर विचार करने के बाद आश्वासन दिया कि अब उनका बिल एक ही किलोवाट का आएगा। इस पर व्यापारियों में हर्ष है। मंगलवार को अली बिल्डिंग में बैठक कर सभी ने हर्ष प्रकट किया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधिमंडल इकाई ने एक किलोवाट बिजली खर्च करने वाले कनेक्शनधारियों को लेकर विभाग में आवेदन किया था। मांग किया था कि उनका बिजली का खर्च एक किलो वाट ही होता है जब कि बिल दो किलोवाट की आती है। ऐसे में उनके बिल एक किलो वाट का कर दिया जाए। विद्युत विभाग के अधिशासी अभियंता प्रथम पीपी सिंह ने सैकड़ों आवेदनों पर उनके इलेक्ट्रानिक मीटरों की रीडिंग चेक करने के बाद डेढ़ सौ लोगों का बिल ऐसा पाया जो दो वाट का कनेक्शन तो लिए हैं लेकिन उनका खर्च महज एक ही वाट का होता है। जिलाध्यक्ष उमाशंकर ओमर ने कहा कि विभाग द्वारा कम बिजली खर्च करने वालों का कम से कम दो किलो वाट का बिल भेजना शुरू कर दिया था। उन्होेंने ऐसे उपभोक्ताओं से कहा कि यदि उनके सामने भी इस प्रकार की समस्या है तो वह भी बिजली विभाग जाकर अपनी रीडिंग चेक कराने के बाद अपना कनेक्शन एक किलो वाट बिजली बिल का ही कराएं। बैठक में विनोद कुमार वर्मा, मनीष कुमार, मनोज कुमार जायसवाल, सतीष चंद्र यादव, कंहैयालाल, सेराजुद्दीन, स्वतंत्र कुमार साहू, मनीष वर्मा, संतोष कुमार यादव, अजीत आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें