मऊ। रोगियों के खून, पेशाब, मल सहित अन्य की जांच के लिए गुणवत्तापूर्ण परीक्षण करने के उद्देश्य से मानकों पर खरा उतरने वाले जिले के कुल 21 पैथालाजी और डायगभनोस्टिक सेंटर पंजीकरण की सूची शामिल किए गए हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा पंजीकृत किए गए सेंटरों में एक दर्जन सेंटर नगर क्षेत्र के हैं, जबकि इसके मुकाबले ग्रामीण अंचलों के नौ सेंटर ही शामिल हैं।
रोगियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य परीक्षण देने के उद्देश्य से मानकों पर खरा उतरने वाले पैथालाजी और डायग्नोस्टिक सेंटरों को ही पंजीकरण की सूची में शामिल किया जाता है। इस लिहाज से जिले में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सबसे अधिक नगर के एक दर्जन केंद्रों को पंजीकरण की सूची में शामिल किया गया है। जबकि ग्रामीण अंचलों के पंजीकृत पैथालाजी और डायग्नोस्टिक सेंटरों में नौ सेंटर शामिल हैं। वहीं अपंजीकृत पैथालाजी और डायग्नोस्टिक सेंटरों पर नकेल कसने के लिए प्रत्येक तहसील पर एक स्वास्थ्य अधिकारी, क्षेत्राधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन किया गया है।