भारत आयुष्मान योजना के तहत जिले में से 1 लाख 11 हजार परिवार को चिह्नित किया गया है। जो सरकारी अस्पतालों के साथ ही चयनित किए गए प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा सकेंगे। 93 हजार 75 लाभार्थियों को गोल्डेन कार्ड स्वास्थ्य विभाग ने भेजा है। जिससे आशा कार्यकर्ता, एएनएम और दूसरे कर्मचारियों द्वारा वितरित किया जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने आयुष्मान भारत योजना को पूरे देश में एक साथ 23 सितंबर को शुभारंभ किया था। इस योजना के तहत लाभार्थी परिवार के सदस्यों का पांच लाख रुपये तक मुफ्त इलाज की व्यवस्था है। इसके लिए जिले में 1 लाख 11 हजार 574 लाभार्थी परिवार शामिल किए गए हैं।
इसके तहत के योजना के अनुरूप जिले के 93 हजार 75 लाभार्थियों को करीब 15 दिन पहले प्रधानमंत्री द्वारा भेजा गया पत्र भेजा गया है। जिसे वितरित करने के लिए गठित 10 टीमों द्वारा जिले में पत्र को वितरित तो किया जा रहा है। जिन लाभार्थियों को प्रधानमंत्री का पत्र मिल चुका है वह उसके आधार पर गोल्डन कार्ड बनवा सकते हैं। यह कार्ड मुख्य चिकित्साधिकारी कार्यालय समेत सभी चयनित प्राइवेट व सरकारी अस्पतालों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पत्र दिखाकर बनवाया जा सकता है।
मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि 93 हजार से अधिक परिवारों के लिए आयुष्मान योजना का कार्ड आ गया है। लेकिन अभी तक 10 हजार ही बांटा गया है। कर्मचारियों को और कार्ड बांटने के लिए लगाया गया है। ताकि जल्द से जल्द पात्र लोगों तक कार्ड पहुंचाया जा सके।