फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने हैंडबॉल टीम को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ एवं उत्तर प्रदेश हैंडबॉल संघ के तत्वावधान में 23 से 26 नवंबर तक स्पोर्ट्स स्टेडियम, देवरिया में आयोजित प्रदेशीय सब जूनियर हैंडबॉल प्रतियोगिता में आजमगढ़ की टीम ने प्रतिभाग किया। उक्त प्रतियोगिता में आजमगढ़ की टीम विजेता रही। आजमगढ़ मंडल की टीम में सभी खिलाड़ी जनपद मऊ के ही थे। जिसके बाद डीएम ने टीम के खिलाड़ियों को बुधवार को सम्मानित किया। कलेक्ट्रेट स्थित डीएम कार्यालय पर टीम के कोच संजय सिंह और जिला क्रीड़ा अधिकारी अतुल सिन्हा के साथ टीम के सभी खिलाड़ी पहुंचे। जहां पर डीएम प्रकाश बिंदु ने सभी खिलाड़ियों को शुभकामना देते हुए सम्मानित किया। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी भी मौजूद रहे। वहीं टीम के विजयी होने पर राज नारायण प्रसाद, उप क्रीड़ा अधिकारी, जिला हैंडबॉल संघ के सचिव फैजी, अध्यक्ष आनंद सिंह आदि ने बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें