मऊ। नगर के खीरीबाग स्थित मदरसा बहरुलउलूम में मौलाना सनाउल्लाह साहब का सालाना उर्स पूरे अकीदत के साथ मनाया गया। इस अवसर पर अपराह्न चौक स्थित मिर्ची मस्जिद से चादर जुलूस निकाला गया।
जुलूस सदर बाजार होते हुए खीरी बाग स्थित मोहद्दीस साहब के आस्ताने तक गया। जुलूस में मदरसे तालिबे, इल्मो, उस्तादों तथा अकीदतमंद नात पढ़ते हुए चल रहे थे। इसके बाद मदरसा हनफिया अहले सुन्नत बहरुलउलूम में जलसा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मदरसा के नायब नाजिम हबीबुल्लाह टांडवी ने कहा कि हजरत मौलाना सनाउल्लाह साहब जीवन भर दीन की सेवा में लगे रहे। वे मुबारकपुर स्थित असरफिया विश्वविद्यालय तथा टांडा स्थित मंजरेहक मदरसा और बरेली शरीफ के विभिन्न मदरसों मेें मोहद्दीस की हैसियत से रहे। उनके शिष्य आज भारत के साथ-साथ विश्व के दर्जनों देशों में इस्लाम का प्रचार प्रसार तथा दीन की सेवा कर रहे हैं। चादर जुलूस में मौलाना अजीजुर्रहमान, मौलाना तहरीर, मौलाना असरफ आदि शामिल रहे।