फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वच्छता सर्वेक्षण को लेकर नपा ने निकाली जागरूकता रैली

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। स्वच्छता सर्वेक्षण 2018 को लेकर शहरवासियों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित करने के लिए उद्देश्य से मंगलवार को नगर पालिका की ओर से जागरूकता रैली निकाली गई। रैली नगर पालिका से शुरू होकर शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए मुंशीपुरा पर पहुंचकर समाप्त हुई। रैली के दौरान अधिशासी अधिकारी समेत दूसरे अधिकारी, कर्मचारी रैली में सम्मिलत हुए। इससे पहले जागरूकता रैली को नगर पालिका अध्यक्ष तैयब पालकी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

बताते चले कि चार जनवरी से शहर में 2018 में स्वच्छता सर्वेक्षण शुरू होने वाला हैं, जिसमें शहर को नंबर वन बनाने के लिए नगर पालिका की ओर से प्रयास किया जा रहा हैं। मंगलवार को इसी क्रम नगर पालिका द्वारा शहरवासियों को जागरूक करने के लिए जागरूकता रैली निकाली गई। रैली को नगर पालिका कार्यालय पर नपाध्यक्ष तैयब पालकी द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। रैली संस्कृत पाठशाला, घास बाजार, सदर चौक, रौजा, सिंधी कॉलोनी, बालनिकेतन, रोडवेज होते हुए मुंशीपुरा पर जाकर समाप्त हुआ। रैली के दौरान लोगों से घरों से निकलने वाला कचरा डस्टबीन में डालने व स्वच्छता एप डाउनलोड का शहर को नंबर वन बनाने की अपील की गई। रैली में अधिषाशी अधिकारी आशीष ओझा समेत सभी नपा कर्मचारी व वार्ड सभासद मौजूद रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें