फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंप्यूटर सिस्टम से सुसज्जित होंगे जिले के 671 ग्राम सचिवालय:

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरकार ने प्रत्येक गांव के पंचायत भवन को सुसज्जित करने का निर्णय लिया है। इसके तहत ग्राम पंचायत भवन में फर्नीचर, साज सज्जा, कंप्यूटर, यूपीएस और प्रिंटर आदि लगाए जाएंगे। इन सामानों की खरीद के लिए पंचायत निदेशालय की ओर से दिशा निर्देश जारी किए गए हैं।
विज्ञापन

जनपद के सभी 671 ग्राम पंचायतों के सचिवालय अब कंप्यूटर सिस्टम से पूरी तरह सुसज्जित किए जाएंगे। प्रदेश सरकार ने कंप्यूटर और उससे संबंधित सभी उपकरणों तथा साज सज्जा के सभी सामानों को खरीदने का अधिकार ग्राम पंचायतों को दिया है। ग्राम पंचायतों को ही अपने स्तर से जीएसटी भुगतान करने वाली फर्मों से उन उपकरणों और सामानों की खरीद का अधिकार दिया है। उपकरणों और साज सज्जा के लिए अन्य सामानों की खरीद में ब्लाक अथवा जनपद स्तरीय अधिकारियों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। कंप्यूटर और उपकरणों की खरीद के लिए शासन से प्रत्येक ग्राम पंचायतों को 1.75 लाख रुपये देगी।
पंचायती राज निदेशक किंजल सिंह की ओर से चार अगस्त 2021 को जारी आदेश में कहा गया है कि ग्राम सचिवालय में फर्नीचर, कंप्यूटर और यूपीएस, प्रिंटर सहित अन्य सभी उपकरण तथा कुर्सियां और साज सज्जा के सभी सामान ग्राम पंचायतों को अपने स्तर से खरीदना है। इसमें ब्लाक अथवा जनपद स्तरीय अधिकारियों की कोई भागीदारी नहीं होगी। मानक के अनुसार कंप्यूटरों और अन्य सामानों की खरीदारी वस्तु एवं सेवा कर तथा आयकर विभाग से पंजीकृत फर्मों से ही इन सामानों की खरीद करनी है। इन सामानों की खरीद वाले बिल-बाउचर में अन्य सामानों के बिल-बाउचर नहीं लगाए जाने चाहिए। खरीदे गए सामानों का अंकन स्टाक रजिस्टर में करने होगा। साथ ही बिल बाउचर ई ग्राम स्वराज पर अपलोड करने के पश्चात ही भुगतान करना होगा। आगामी दो अक्तूबर तक ग्राम सचिवालयों को पूरी तरह सुसज्जित कर लेना है।
विज्ञापन

कोट:
सभी ग्राम प्रधानों और सचिवों को बता दिया गया है कि ग्राम सचिवालय में कंप्यूटर और अन्य उपकरणों सामानों की खरीद शासनादेश के अनुरूप करनी है। इसमें ब्लाक अथवा जनपद स्तरीय अधिकारियों का कोई हस्तक्षेप नहीं होगा। - घनश्याम सागर, डीपीआरओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें