मऊ। निर्भया सेना के तत्वावधान में शुक्रवार को हिंदी भवन में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नगर के चिकित्सकों सहित रेलवे के अधिकारियों का सम्मान निर्भया सेना द्वारा किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में निर्भया सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष सतीश मिश्र, ‘बाबा’ उपस्थित थे। उन्होंने कहा कि भारतीय रेल महिलाओं के प्रति संकल्पित है।
कार्यक्रम में देश की प्रगति में भारतीय रेल विषय पर संगोष्ठी आयोजित की गई। संगोष्ठी में मुख्य वक्ता ने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि भारतीय रेल दैनिक महिलाओं के प्रति न केवल संकल्पित है, बल्कि महिलाओं के सेवाओं को बढ़ाने के लिए नित नए प्रयास में जुटी है। इस अवसर पर मुख्य वक्ता द्वारा रेलवे के इंजीनियर पीडी शर्मा, बी. राय, सब रजिस्ट्रार शिवेंद्र सिंह, महिला चिकित्सक डॉ. नर्मता श्रीवास्तव और डॉ. अरविंद्र श्रीवास्तव का सम्मान किया गया। इस दौरान पंडित माही मृदुल ने अपने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस मौके पर नरेंद्र श्रीवास्तव, श्रीप्रकाश पांडेय, मानिकचंद्र शर्मा, राजेश सिंह, पूनम सिंह, रंजना सिंह, ज्योति, नीलम वर्मा, रामसूरज पांडेय, नवीन दुबे, रविंद्र नाथ मिश्र आदि मौजूद रहे।