फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: पंजाबी भाषा का शिक्षक न होने से 60 कॉपियों को मुख्यालय भेजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले के चार मूल्यांकन केंद्रों पर चल रहा यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन कार्य बुधवार को पूरा हो गया। तीन मूल्यांकन केंद्राें पर मूल्यांकन पहले ही पूरा हो चुका है। बुधवार को 2241 के सापेक्ष 14 परीक्षकों ने 643 उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। जिले में पंजाबी भाषा का शिक्षक न होने से मूल्यांकन केंद्र से 60 उत्तरपुस्तिकाओं को बोर्ड मुख्यालय भेज दिया गया।
विज्ञापन

कंट्रोल रूम से मूल्यांकन केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी की जा रही थी। मूल्यांकन केंद्र के बाहर आने वालों पर एलआईयू नजर रख रही थी। जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह ने मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया। परीक्षकों सहित प्रधान परीक्षकों को दिशा निर्देश दिया।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट उत्तरपुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य के लिए जिले में चार मूल्यांकन केंद्र बनाए गए हैं। नेहरु इंटर काॅलेज रतनपुरा, टाउन इंटर काॅलेज, तालीमुद्दीन इंटर काॅलेज में चल रहा मूल्यांकन कार्य पूरा कर लिया गया है। डीएवी इंटर काॅलेज में 14 परीक्षकों ने उत्तरपुस्तिकाओं का मूल्यांकन किया। मूल्यांकन केंद्र में बनी प्रत्येक टोली में एक प्रधान परीक्षक और 10 परीक्षक की ड्यूटी लगाई गई थी। केंद्रों पर कंट्रोल रूम से नजर रखी जा रही थी। मूल्यांकन कार्य पर नजर रखने के लिए स्टेटिक मजिस्ट्रेट और पर्यवेक्षकों की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें