फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: कट्टा के साथ घूम रहा था जिलाबदर आरोपी, भेजा जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। जिलाबदर युुवक को बुधवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर चालान किया। मुखबिर से कोपागंज पुलिस को सूचना मिली कि कोपागंज थाना क्षेत्र के मुहम्मदपुर इंदारा निवासी धर्मेंद्र राजभर जो कुख्यात अपराधी है जिसपर कई घटनाओं में थाने के मुकदमा दर्ज है।
विज्ञापन

उसे बीते 28 जनवरी को जिलाधिकारी के आदेश पर शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए तीन माह के लिए जिला बदर किया गया था। लेकिन वह कई दिनों से घर पर रह रहा था। मंगलवार की देर रात थानाध्यक्ष विजय प्रकाश मौर्य हमराहियों संग गंस्त पर थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली की जिला बदर अपराधी घूम रहा है। पुलिस ने कसारा स्थित नायरा पेट्रोल पंप पर इंतजार करने लगी। इसी बीच वह मझवारा की तरफ रात 12.30 बजे जाते दिखा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया और तलाशी लिया तो उसके पास एक कट्टा और एक कारतूस बरामद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें