फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 57 हजार विद्यार्थियों ने दी यूपी बोर्ड की परीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट की परीक्षा शुक्रवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वॉइस रिकॉर्डरयुक्त सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में हुई। पहली पाली में हाईस्कूल गणित और इंटरमीडिएट व्यावसायिक, जबकि दूसरी पाली में इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई।
विज्ञापन

परीक्षा में कुल 62,073 पंजीकृत परीक्षार्थियों के सापेक्ष 57,603 परीक्षार्थी शामिल हुए। परीक्षा केंद्रों के मुख्य द्वार पर परीक्षार्थियों की सघन चेकिंग के बाद उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। सभी केंद्रों की जिलास्तरीय कंट्रोल रूम से त्रिस्तरीय ऑनलाइन निगरानी की गई।
पहली पाली में सुबह 8.30 से 11.45 बजे तक 127 परीक्षा केंद्रों पर हाईस्कूल गणित व इंटरमीडिएट व्यावसायिक की परीक्षा हुई, जिसमें 31,470 के सापेक्ष 29,059 परीक्षार्थी उपस्थित रहे।
विज्ञापन

दूसरी पाली में दोपहर दो बजे से शाम 5.15 बजे तक 125 परीक्षा केंद्रों पर इंटरमीडिएट भौतिक विज्ञान की परीक्षा हुई। इसमें 30,603 पंजीकृत छात्रों के सापेक्ष 28,544 परीक्षार्थी शामिल हुए।
नकलविहीन परीक्षा के लिए जिले में 127 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। इन्हें 24 सेक्टरों में बांट कर प्रत्येक सेक्टर में एक सेक्टर मजिस्ट्रेट, एक वाह्य केंद्र व्यवस्थापक और एक स्टेटिक मजिस्ट्रेट की तैनाती की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें