मऊ। डा. भीमराव अंबेडकर स्पोर्ट् स्टेडियम में बुधवार को सैंग क्रिकेट एकेडमी द्वारा जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का लोहा मनवाया। फाइनल मैच मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज कोईरियापार और लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के बीच संपन्न हुआ। इस दौरान लिटिल फ्लवर के छात्रों ने जीत दर्ज कराई।
टास जीतकर लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल ने पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल ने निर्धारित 15 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 116 रन बनाए। लिटिल फ्लावर की तरफ से कमल सागर ने 8 बाल में 25 रन और गुलशन ने 3 चौके व 1 छक्के की मदद से 30 रनों का योगदान दिया। जवाब में खेलने उतरी मदन मोहन मालवीय इंटर कालेज की टीम ने 9 विकेट के नुकसान पर कुल 72 रन बनाया। इस अवसर पर लक्ष्मीकांत शर्मा, अमलेश यादव, राहुल यायदव, शरद सिंह कैप्टन, कौशल यादव ऋषभ राय मृनाल राय, मृत्युंजय शर्मा, अमित यादव, मनीष सोनकर, अभिषेक सिंह, अभिषेक यादव, पुरुषार्थ सिंह आदि रहे।