मऊ। प्रमुख सचिव संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश शासन और जिलाधिकारी प्रवीण मिश्रा के निर्देशन में उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के तहत जनपद के चारों तहसीलों में सोमवार को तहसील स्तरीय संस्कृति उत्सव का आयोजन किया गया। दो दिवसीय संस्कृति कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विधाओं के 50 कलाकारों ने अपनी कलाओं का प्रदर्शन किया।
संस्कृति विभाग उत्तर प्रदेश द्वारा उत्तर प्रदेश पर्व हमारी संस्कृति हमारी पहचान के अंतर्गत संस्कृति उत्सव कार्यक्रम 2 जनवरी से अलग-अलग तिथियों में सभी तहसीलों पर कराया गया। इस उत्सव में जनपद के कलाकार अपनी योग्यता के विभिन्न कलाओं में शास्त्री गायन, बिरहा, निर्गुण, लोकगीत, कव्वाली में अपनी योग्यता को रखा। वहीं कई कलाकारों ने सुगम संगीत में गीत गजल, भजन, देशभक्ति गीत एवं रामलीला सहित अन्य वादन में कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। यह तीन दिवसीय कार्यभार सूचना विभाग एवं पर्यटन विभाग के नेतृत्व में कार्यक्रम संपन्न हुआ।अब इसमें तहसील स्तर से प्रत्येक विधाओं में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले कलाकारों को जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने का मौका मिलेगा। तहसील स्तर के प्रतिभागी कलाकारों, जिनके प्रतिस्पर्धा का मूल्यांकन कर जनपद स्तरीय प्रतियोगिता में कराया जाएगा।
जनपद मुख्यालय पर प्रतियोगिता 9 जनवरी को तो मंडल मुख्यालय पर 10-12 जनवरी 2025 को प्रतियोगिता कराई जाएगी। मंडल स्तर से चयनित प्रतिभागियों को प्रदेश की राजधानी लखनऊ मुख्यालय लखनऊ में 18-20 जनवरी को तथा 23 जनवरी को लखनऊ में संपन्न प्रतियोगिता के विजयी कलाकारों को उत्तर प्रदेश पर्व में प्रतिभाग हेतु पूर्वाभ्यास कराया जाएगा। इसके अलावा 24-26 जनवरी 2025 को लखनऊ में उत्तर प्रदेश पर्व के अवसर पर अंतिम रूप से चयनित सभी प्रतिभागियों की प्रस्तुतियां, सम्मान एवं पुरस्कार वितरण किया जाएगा।