फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau : संदिग्ध परिस्थिति में किराना की दुकान में लगी आग, तीन रिहायशी मड़ई भी जद में आकर खाक

Mon, 06 Jan 2025 03:34 PM IST
नितीश कुमार पांडेय अमर उजाला नेटवर्क,मऊ

सार

मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी के धूस पुरवा में दुकान में लगी आग से तीन रिहायशी मड़ई जलकर राख हो गई। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना में डेढ़ लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
विज्ञापन
आग से राख हुआ आशीयाना - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मधुबन थाना क्षेत्र के दुबारी ग्राम पंचायत के धूस पुरवा में एक ग्रामीण के किराना की दुकान में रविवार की रात संदिग्ध परिस्थिति में आग लग गई। आगलगी की इस घटना में उसकी तीन रिहायशी मड़ई भी जद में आकर खाक हो गई। गनीमत था कि जिस जगह घटना हुई वहां पास में कोई ओर मड़ई नहीं थी, अन्यथा बड़ी आगलगी की घटना हो सकती थी। उधर घटना में करीब डेढ़ लाख का सामान का नुकसान हो गया।

विज्ञापन


धूस पुरवा निवासी परीखा पुत्र फागू ने बताया कि परिवार का भरण पोषण करने के लिए उसका पुरवा में ही एक गुमटी में किराना स्टोर की दुकान संचालित करता है। बताया कि वह रोज की तरह रात की शाम सात बजे के दुकान बंद कर कुछ दूर बनी अपनी रिहायशी मड़ई में चला गया।जहां करीब दो घंटे बाद वो और उसका परिवार भोजन करने के बाद सो रहा था कि देखा कि गुमटी से धूंआ निकल रहा है।

वह और उसके परिवार गुमटी के पास पहुंचे लेकिन जब तक आग ने पूरी दुकान को अपने जद में ले लिया। वह और उसकी चीख पुकार सुनकर एकत्रित ग्रामीण आग पर काबू पाते जब तक आग ने उसकी तीन रिहायशी मड़ई को भी अपने जद में ले लिया। आग पर लोगों ने दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया लेकिन जब तक आग से उसकी पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। बताया कि आग लगी की इस घटना में करीब डेढ़ लाख रूपये का सामान का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन


विज्ञापन


उधर इस मामले में मधुबन प्रभारी संजय त्रिपाठी का कहना है कि आगलगी की जानकारी उनके संज्ञान में है, तहरीर मिली नहीं है, इस संबंध में तहरीर मिलने पर जांच की जाएगी।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें