फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

46 लाख का टैक्स बाकी, 1390 वाहन मालिकों को भेजी गई नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उप संभागीय परिवहन विभाग ने की तरफ से वाहनों के बकाया टैक्स वसूली को लेकर कवायद तेज कर दी गई है। जिलें में 1390 व्यवसायिक वाहनों का पिछले काफी समय से टैक्स बकाया चल रहा है। इसके लिए वाहनों मालिकों को नोटिस भेजी जा रही है। इसके तहत जिले में टैक्स बकाया वाले सभी वाहन स्वामियों को वाहनों को नोटिस भेजा गया है। बकाया जमा न करने की दशा में वाहन मालिकों से वसूली के लिए आरसी काटी जाएगी।
विज्ञापन

जिले के उप संभागीय परिवहन विभाग में वाहनों पर 46 लाख से अधिक का टैक्स बकाया है। नवसृजित व्यवसायिक वाहनों का यह टैक्स जमा नहीं किया गया है। टैक्स न जमा करने वाले वाहन स्वामियों के विरूद्ध विभाग की ओर से नोटिस जारी की जा रही है। यह नोटिस डाक के माध्यम से वाहन स्वामियों को भेजी गई है। वाहन स्वामियों पर एक माह के भीतर टैक्स ना जमा करने पर उनके विरूद्ध आरसी की कार्रवाई की जाएगी।
शासन द्वारा आदेश के क्रम में जल्द वसूली के लिए कार्रवाई की जा रही है। सभी वाहनों को मिलाकर 46 लाख रुपए का टैक्स बकाया है। अब तक विभाग 1390 वाहन स्वामियोंको नोटिस भेजी जा चुका है। वर्ष 2020 में टैक्स जमा न करने पर 150 वाहन स्वामियों के विरूद्ध आरसीकाटी गई थी। विभाग टैक्स जमा करने पर आरसी से राहत देगी। एआरटीओ रमेश चंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि टैक्स बकाया वाले वाहन स्वामियों को नोटिस भेजी गई है। समय सीमा के भीतर टैक्स जमा न करने पर उनके विरूद्ध आरसी की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें