फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लोन दिलाने के नाम पर 37 महिलाओं से लाखों की ठगी

विज्ञापन
विज्ञापन
थाना क्षेत्र के दो गांवों की 37 महिलाओं ने लोन के नाम पर लाखों की ठगी के आरोप में एक कंपनी के फाइनेंसर के खिलाफ तहरीर दी। सौंपी तहरीर के अनुसार चिरैयकोट थाना क्षेत्र के ग्राम कमरवा और कमथरी निवासी विमला, सविता, तारा, किरन, सोनिया आदि ने बताया कि क्षेत्र के भिखमपुर गांव के पास आजमगढ़ गाजीपुर सड़क के किनारे चार माह पहले एक किराये के मकान में एक फाइनेंस कंपनी के नाम से एक बैंक खुला था l
विज्ञापन

सबसे पहले उसने अपने बैंक पर बुलाकर एक समूह बनाने की बात कही। सभी को पहले लोन के लिए बीमा कराना आवश्यक कहते हुए एक एक महिलाओं से 35-35 सौ रुपये बीमा करने के नाम पर ले लिया। साथ ही खाता पर लोन का पैसा भेजने की बात कही। लेकिन चार माह बाद भी जब राशि नहीं आई तो महिलाएं उस कार्यालय पर पहुंचीं तो वहां ताला बंद मिला। वहीं चिरैयाकोट थानाध्यक्ष दुर्गेश यादव ने बताया कि मामला संज्ञान में है, इस संबंध में साइबर सेल को अवगत कराकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें