फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम आवास योजना शहरी योजना के आवेदन में मिले 3371 अपात्र, नोटिस

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सरकार की तरफ से गरीबों के कल्याण के लिए शुरू की गई प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में जांच के दौरान 3371 आवेदक अपात्र पाए गए हैं। इन अपात्रों की सूची संबंधित नगर पालिका व नगर पंचायत कार्यालयों पर चस्पा कर दी गई है। इन आवेदकों के आवेदनों की जांच पड़ताल संबंधित नगर पालिका तथा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी करेंगे।
विज्ञापन

इस मामले में अपात्र लाभार्थी किसी भी कार्य दिवस में आवेदन कर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। गरीबों को छत मुहैया कराने के लिए केंद्र सरकार की तरफ से प्रधानमंत्री आवास योजना शुरू की गई है। जिले में स्वीकृत लगभग 20,299 आवासों के सापेक्ष 10,973 आवास बनकर तैयार हैं। 5995 आवासों को किस्त देकर युद्धस्तर पर कार्य कराया जा रहा है।
जांच कराए जाने के बाद 3371 लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं। ऐसे में इनके आवेदन रिजेक्ट कर दिए गए हैं। जो लाभार्थी अपात्र पाए गए हैं उसमें कोपागंज मेे 224, मधुबन में 182, मुहम्मदाबादगोहना में 264, अदरी नगर पंचायत में 163, अमिला में 19, चिरैयाकोट में 96, दोहरीघाट में 16, घोसी में 65,वलीदपुर में 171 व नगर पालिका मऊनाथ भंजन में 2171 शामिल हैं।
विज्ञापन

इस बाबत पीओ डूडा रजनीश सिंह का कहना है कि पीएम आवास शहरी योजना में जांच के दौरान 3371 आवेदक अपात्र पाए गए हैं। इन आवेदकों के आवेदनों की जांच पड़ताल संबंधित नगर पालिका तथा नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी करेंगे। इस मामले में अपात्र लाभार्भी किसी भी कार्यदिवस में आवेदन कर अपनी आपत्ति दर्ज करा सकते हैं। जिन लाभार्थियों को सभी किस्त जारी कर दी गई है, वह तत्काल अपना आवास बनवा लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें