फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: लोन दिलाने के नाम पर 3.15 लाख की धोखाधड़ी, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। रानीपुर थाना क्षेत्र के चैनपुर ब्राह्मणपुरा गांव निवासी लल्लन गोंड ने डेयरी फार्म खोलने के लिए लोन दिलाने के नाम पर 3 लाख 15 हजार की धोखाधड़ी में मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने सरायलखंसी थाना क्षेत्र के डुमरांव गांव निवासी गुड्डू कवि पर धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज कराया है। यह करवाई कोर्ट के आदेश पर हुई है। मुकदमा दर्ज कर पुलिस घटना की जांच कर रही है। चैनपुर ब्राह्मणपुरा गांव निवासी लल्लन प्रसाद गोंड ने बताया कि डेयरी फार्म खोलने के लिए लोन की जरूरत थी। इस दौरान वह अपने ही गांव के रहने वाले बेचू राजभर से मिला तो बेचू ने डुमराव गांव के गुड्डू कवि नाम सुझाया। जब वह गुड्डू कवि से मिला तो उसने लोन पास कराने का आश्वासन दिया। मार्च से मई माह के बीच आरोपी ने कुल दस किस्तों में 3 लाख 15 हजार रुपये तो ले लिए लेकिन लोन नहीं मिला। पीड़ित ने जब पैसे मांगे तो आरोपी आनाकानी करने लगा। इसके बाद फिर से पूछताछ की तो आरोपी ने गालीगलौज कर दिया और पैसा मांगने पर जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपी पर कार्रवाई के लिए सरायलखंसी और रानीपुर थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन कार्रवाई नहीं हुई तो उसने कोर्ट में परिवाद दायर किया। इसके बाद कोर्ट के आदेश पर शनिवार को आरोपी गुड्डू कवि के विरुद्ध धोखाधड़ी की धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। इस बारे में रानीपुर थाना प्रभारी सुभाष चंद्र ने बताया कि न्यायालय के आदेश के अनुपालन में आरोपी पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें