फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: 137 सार्वजनिक जगहों पर शराब पीते मिले 306 शराबी, चालान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। होली-रमजान को लेकर पुलिस प्र्रशासन की टीम ने बीते रविवार की रात आठ बजे से रात 1 बजे तक जिले के 137 सार्वजनिक जगहों पर विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। पुलिस टीम ने इस दौरान शराब पीते मिले 306 शराबियों का चालान किया। वहींं 110 लीटर शराब के साथ नौ शराब तस्करों को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन

एसपी इलामारन जी ने बताया कि पुलिस प्रशासन टीम ने द्वारा एक मार्च से दोनों त्योहारों को सकुशल पूरा कराने को लेकर विशेष अभियान चला रहा है। इसीक्रम में रविवार को 25 टीमों ने पांच घंटे तक अवैध शराब को लेकर अभियान चलाते हुए 41 शराब की दुकानों और स्थानों को चेक किया गया।
इस दौरान टीम ने 110 लीटर कच्ची शराब और 35 पाउच बंटी बबली शराब बरामद कर 9 लोगों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की गई। साथ ही 17 व्यक्तियों का 170 बीएसएसएस, 112 का 34 पुलिस एक्ट, 134 292 बीएसएसएस व 226 वाहनों का चालान किया गया जबकि 4 वाहनों को सीज किया गया।
विज्ञापन

बताया कि इस दौरान टीम ने सार्वजनिक स्थान पर शराब पीने वाले के विरुद्ध व रेलवे स्टेशन, ढाबा/ धर्मशाला, बस स्टैंड आदि के चेकिंग अभियान के क्रम में कुल 137 सार्वजनिक स्थानों को चेक किया गया। जिसमें 306 व्यक्तियों को शराब पीते पकड़ा गया। इस दौरान 102 संदिग्ध पाए गए जिनमें 43 व्यक्तियों का 170 बीएसएसएस, 178 का 34 पुलिस एक्ट एवं 132 का 292 बीएसएसएस के अंतर्गत चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें