फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरस्कृत क एि गए छात्र-छात्राएं

विज्ञापन
विज्ञापन
परदहां ब्लाक क्षेत्र के इंदरपुर भलयां स्थित देवर्षि श्याम देव पब्लिक स्कूल में शनिवार को प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन हुआ। विभिन्न कक्षाओं वर्गों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। प्रबंधक संजीव यादव ने सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर प्रीती प्रजापति एवं सामान्य ज्ञान में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने पर समीक्षा मौर्या तथा प्रियंका यादव को साईकिल प्रदान किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि आज बेटियां देश मे हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का परचम लहरा रही हैं। विद्यालय परिवार आज इन तीनों बेटियों का सम्मान कर स्वंय को गौरवान्वित महसूस कर रहा है। स्कूल के विभिन्न कक्षाओं में बेहतरीन प्रदर्शन करने पर सोनाली मौर्या, प्रीती चौहान, आकाश चौहान, प्रिया मौर्या समेत 40 बच्चों को स्मृति चिन्ह एवं प्रशस्ति पत्र दिया गया। इस अवसर पर स्कूल के डायरेक्टर संजय कुमार, प्रधानाचार्य आरएन यादव, अन्नू यादव, सपना शर्मा, रंजना मौर्या, ओम प्रकाश निषाद, विनोद यादव आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें