बड़रांव ब्लाक क्षेत्र के सोनाडीह थानीदास स्थित धनपत्ती देवी पब्लिक स्कूल परिसर में सोमवार को उत्तरप्रदेश जूनियर हाई स्कूल वित्तविहीन विद्यालय प्रबंधक संघ के पदाधिकारियों की बैठक हुई। प्रबंधक भारत सिंह ने कहा कि शासन के फरमान पर इन दिनों प्रशासन द्वारा निजी विद्यालयों के संचालकों का उत्पीड़न किया जा रहा है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बिना मान्यता वाले विद्यालयों को बंद कराकर मान्यता लेने की प्रक्रिया से ही वंचित किया जाना है। रामलगन पीजी कालेज अमिला के प्रबंधक रामकृष्ण यादव ने कहा कि निजी विद्यालयों के संचालक नियम शर्तों के मुताबिक संसाधनों का इंतजाम करें। बैठक को संगठन के प्रदेश सचिव कैलाश सिंह, वाचस्पति उपाध्याय, बिंदू सिंह, संतोष यादव, रमेश चंद श्रीवास्तव, सोनू यादव, ज्ञानप्रकाश पांडेय, दिनेशचंद श्रीवास्तव आदि ने संबोधित किया।अध्यक्षता रामकृष्ण यादव तथा संचालन वाचस्पति उपाध्याय ने किया।