सूरजपुर। दोहरीघाट ब्लॉक के अंतर्गत मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत बुधवार को मां लूंगी बुधिया देवी फार्मासिस्ट बासूनगर दरगाह में 200 जोड़ों का धार्मिक रीति रिवाज विवाह सम्पन्न हुआ। सामूहिक विवाह समारोह के मुख्य अतिथि भाजपा पूर्व उत्तर प्रदेश किसान मोर्चा के विनय राय, मनोज मेघवाल, विशिष्ट अतिथि शिवदेनी उर्फ साधु मनोज जायसवाल रहे।
कार्यक्रम में कलाकारों के द्वारा सांस्कृतिक स्वागत गीत कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए। वक्ताओंं ने कहा कि महिला सशक्तिकरण, नारी वंदन, मिशन शक्ति के माध्यम से महिलाओं को सशक्तिकरण और स्वयं सहायता समूह को आत्मनिर्भर बनाकर नारी शक्ति को मजबूती व बल प्रदान करने के साथ साथ आर्थिक रूप से स्वतंत्र बना रही है। पुराहितों ने मंत्रोच्चारण, पूजन, होम-हवन के बाद विवाह के सातो वचनों से वर वधुओं को अवगत कराया। समाज कल्याण विभाग के अनुज कुमार ने सभी नव दाम्पत्य जोड़ों का पारंपरिक विधि विधान से उत्साह पूर्ण वातावरण में विवाह और निकाह संपन्न कराया। इस अवसर पर खंड विकास अधिकारी विवेक सिंह, भानु प्रकाश पांडेय, प्रवीण आदि मौजूद रहे।