फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: दबाव में हुई शादी, अब दहेज के लिए विदाई से इन्कार, मुकदमा दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदारा। कोपागंज थाना क्षेत्र के हिलसा निवासी विवाहिता ने मंगलवार की देर शाम को थाने में ससुरालजनों पर विदाई के बदले दहजे की मांग और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाकर पुलिस को तहरीर दिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने पांच लोगों पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पीड़ित विवाहिता के अनुसार मोहम्मदाबाद गोहना एक गांव में रिश्तेदारी है। उसी गांव के पड़ाेसी अवनीश साहनी लड़की के रिश्तेदार के लोगों के साथ उसके गांव में आना जाना था। इसी बीच दोनाें में प्रेम हो गया। बीते 28 जनवरी को अवनीश साहनी लड़की के स्कूल पर आया और साथ ले जाने का दबाव बनाने लगा। मना करने पर वीडियो वायरल और जाने से मारने की धमकी देने लगा।
लड़की ने जब पूरी बात परिजन को बताई तब दोनों पक्ष की दबाव के बाद बीते 31 जनवरी को मंदिर मेंं शादी की गई। लेकिन विदाई का दिन नहीं रखा गया। आरोप है कि कुछ दिन बाद अवनीश साहनी ने विवाहिता के परिजन से 50 हजार रुपये लेकर कही अन्यत्र शादी को कहने लगे।
विज्ञापन

कहा कि अगर मेरे पास रहना है तो पांच लाख रुपये लेकर आओ। मना करने पर धमकी दी। मंगलवार की देर शाम विवाहिता अपनी मां के साथ कोपागंज थाने पहुंची और पति अवनीश साहनी, मन्द्रिका, फुला देवी, आशीष एवं मनीष सहित पांच लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया। मामले में थानाध्यक्ष शैलेष सिंह ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें