मऊ। जिला मुख्यालय पर बिजली विभाग की तरफ से आधे क्षेत्र में आपूर्ति ठप कर एचटी तार बदलने का काम किया गया। इस दौरान रविवार की सुबह सात बजे से जो बिजली गुल हुई, देर शाम तक गायब रही। इस दौरान लोग पानी के लिए परेशान रहें। देर शाम साढ़े सात बजे तक आपूर्ति नहीं आई थी।
बताते चले जिला मुख्यालय पर आजमगढ़ मोढ़ से रोडवेज के बीच बिजली का एचटी तार बदलने का काम बिजली विभाग की तरफ से रविवार को शुरू किया गया। इस दौरान सुबह सात बजे विभाग ने आपूर्ति ठप कर दिया। इससे सहादतपुरा मुहल्ले से लेकर जिला अस्पताल तक करीब 10 हजार की आबादी बिना बिजली के रही। रविवार को पूरे दिन बिजली गुल रहने से उपभोक्ताओं को काफी समस्याओं का सामना करना पड़ा। इस दौरान देर शाम साढ़े सात बजे तक तार बदलने का काम जारी था। पूछे जाने पर अधीशासी अभियंता सुबोध कुमार ने बताया कि देर रात तक काम पूरा होगा। क्योंकि काम दूसरे दिन के लिए शेष नहीं छोड़ा जाएगा।