फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रसपा के सैकड़ों कार्यकर्ता लखनऊ रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरा। केंद्र और राज्य सरकारों के द्वारा जनता विरोधी कार्यों का विरोध करने के लिए प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लखनऊ के रमाबाई पार्क में नौ दिसंबर को आयोजित होने वाले सम्मेलन में भाग लेने के लिए जिले से सैकड़ों कार्यकर्ता शनिवार को लखनऊ रवाना हो गए। पार्टी के वरिष्ठ नेता नेसार अहमद ने बताया कि भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकारों को सरकार को जनसमस्याओं से कोई सरोकार नहीं है। वह कुर्सी हथियाने के लिए तानाबाना बुनने में लगी है। किसान त्राहि -त्राहि कर रहे हैं। गोदामों पर बीज और खाद नदारद हैं। किसानों के साथ फसल बीमा के नाम पर छल किया गया है। माबलिंचिग, महिला उत्पीड़न की घटनाएं बढ़ी हैं। उन्होंने दावा किया कि इन्हीं बिंदुओं को लेकर सैकड़ों पार्टी कार्यकर्ता लखनऊ जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें