फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी की खबर

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नौकरी के लिए विदेश भेजने के नाम पर एक लाख 85 हजार रुपये हड़पने के मामले में छित्तनपुरा निासी शोयब अख्तर ने युसूफपुरा निवासी युवक के खिलाफ शुक्रवार शाम नामजद मुकदमा दर्ज कराया। शहर कोतवाली पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

छित्तनपुरा निवासी शोएब अख्तर ने तहरीर में युसूफपुरा मुहल्ला निवासी जैद खान पुत्र मतलूब पर आरोप लगाया कि उसने विदेश भेजने केे नाम पर एक लाख 85 हजार रुपये लिए लेकिन काफी दिनों तक कोई कागज आदि नहीं दिया। इसके बाद उसने आरोपी के घर कई बार गया लेकिन पीड़ित ने न तो रुपये वापस किया और नहीं नौकरी के लिए विदेश भेजा। बाद में उसने रुपये देने से इंकार दिया और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने कोतवाली में जालसाजी का केस दर्ज किया है। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें