फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फ्रुट इटिंग एक्टिविटी और डिबेट में ब्लू हाउस अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर स्थित आई़डीएस. स्कूल में शनिवार फ्रूट इटिंग एक्टिविटी और इंटर हाउस डिबेट कंपटीशन का आयोजन किया गया। जिसमें पीजी, केजी के छात्रों ने फ्रूट्स के स्वाद और गुण के विषय में जाना। साथ ही हर फल हमारे स्वास्थ्य के लिए कितने आवश्यक होते हैं इसे भी शिक्षिकाओं द्वारा बताया गया। कक्षा चार से सात तक के छात्रों ने प्लास्टिक बून और बैन विषय पर आयोजित इंग्लिस डिबेट मेंअत्यंत प्रभावी रूप से भाग लिया। उन्होंने पक्ष विपक्ष दोनों पहलुओं पर अपने विचार व्यक्त किए। चारों हाउस रेड, येलो , ब्लू और ग्रीन ने इसमें भाग लिया। जिसमें ब्लू हाउस को प्रथम स्थान यलो हाउस को द्वितीय स्थान और तृतीय स्थान रेड हाउस को मिला। इस अवसर पर विद्यालय की प्रधानाध्यापक एकता सिंह ने सभी छात्रों को उनके बेहतरीन प्रर्दशन के लिए बधाई दी। साथ ही प्लास्टिक के स्थान पर कपडे़ से बनी थैलियों प्रयोग करने पर जोर दिया। सभी विजेताओं को प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। (ब्यूरो)
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें