बढुआ गोदाम । सरायलखंनसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव में बुधवार की सुबह में नहाने के लिए टब में रखे गर्म पानी में गिरने से एक किशोरी गंभीर रूप से झुलस गई । आनन-फानन में परिवार के लोग युवती को सदर अस्पताल लाकर भर्ती कराए।
गर्म पानी से झुलसी संजना 14 सरायलखंसी थाना क्षेत्र के सरवां गांव निवासी अयोध्या प्रसाद की पुत्री हैं । वह सुबह घर में नहाने के लिए गर्म किए हुए पानी में गिर गई । इस- दौरान टब में रखेे गर्म पानी में गिरने से युवती बुरी तरह झुलस गई । परिवार के सदस्य उसे सदर अस्पताल में भर्ती कराए, जहां डाक्टरों ने उसका प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होते देख उसे वाराणसी के लिए रेफर कर दिया ।