फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तार जोड़ रहे लाइनमैन को लगा करंट, रेफर

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर (मऊ)। मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के नगर पंचायत वलीदपुर के भीरा मुखलिया मोहल्ले में शुक्रवार की रात खंभे पर चढ़कर बिजली का तार जोड़ रहे एक लाइनमैन को करेंट लग गया। घटना की जानकारी पर परिजन उसे सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद आजमगढ़ मंडल अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।
विज्ञापन

मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के भीरा निवासी निजामुद्दीन (40) पुत्र संसुल्होदा वलीदपुर बिजली उपकेंद्र में प्राइवेट कर्मचारी है। शुक्रवार की रात करीब 11 बजे बिजली कटने पर वो खंभे पर चढ़कर तार जोड़ रहा था। इसी बीच बिजली आ जाने से वह करेंट की चपेट में आकर झुलस गया। घटना के बाद उसे आनन-फानन में मुहम्मदाबाद सीएची लाकर लोगों ने भर्ती कराया। जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद उसे आजमगढ़ मंडलीय अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस बाबत अवर अभियन्ता राजेंद यादव ने बताया की लाइनमैन द्वारा बिजली दुरूस्त करने के लिए शट डाउन नहीं लिया गया था। बिजली बाधित होने के बाद वह बिजली को ठीक कर रहा था, इसी बीच बिजली आपूर्ति बहाल होने पर वह करेंट की चपेट में आ गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें