मऊ। नगर सहित जिले के विभिन्न इलाकों में गुरुवार को तड़के कहीं- कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश होने से लोगों को तपिश भरी गर्मी से राहत मिली। इस दौरान गुरुवार को पूरे दिन आसमान में हल्के बादल छाए रहने से मौसम खुशनुमा रहा। लेकिन उमस बरकरार रही।
कई दिनों से भीषण गर्मी का कहर जारी रहने से लोगों का बुरा हाल रहा। बुधवार की रात से मौसम में बदलाव दिखा। गुरुवार को तड़के जिले के विभिन्न इलाकों में कहीं बूंदाबांदी तो कहीं हल्की बारिश से लोगों को गर्मी से राहत मिली। अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम 29 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। पूरे दिन आकाश में हल्के बादल छाए रहे।