फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टैबलेट से लैस हुई जिले की एएनएम, अब ऑनलाइन हो सकेगी निगरानी

विज्ञापन
विज्ञापन
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवाओं की मॉनीटरिंग के लिए जिले की एएनएम को टैबलेट देकर मुहैया कराया गया। जहां एएनएम टैबलेट की मदद से गर्भवती व शिशुओं से संबंधित ब्योरा आरसीएच (री-प्रोडक्टिव एंड चाइल्ड हेल्थ) पोर्टल पर भेज सकते हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि जिले के एएनएम, डीसीपीएम, सीएचओ (कमुनिटी हेल्थ ऑफिसर) को देने के लियेनेशनल हेल्थ मिशन सहयोग से शासन द्वारा जनपद को अनमोल एप से लोड टैबलेट मुहैया कराये गये हैं। जिसमें कुल 225 टैबलेट वितरित किए जाने हेतु उपलब्ध किए जा चुके हैं। वहीं डीपीएम रविंद्र कुमार ने बताया कि 24 टैबलेट शहरी एएनएम को दिया गया, 1 टैबलेट डीसीपीएम को दिया गया जो सभी को ऑनलाइन रखने का कार्य करेगा। जहां जरूरत पड़ने पर तुरंत ही स्वास्थ्य विभागको पूरा डाटा मुहैया कराएगा। बताया कि टैबलेट डिवाइस का प्रयोग केवल राज्य स्तर के निर्देशन कार्यकर्ता कर्मचारियों द्वारा ही कियाजाना है। इसके अतिरिक्त किसी भी अन्य व्यक्ति द्वारा पहले डिवाइस का प्रयोगकरना वर्जित होगा। टैबलेट डिवाइस का दुरुपयोग होने पर इसकीपूरी जिम्मेदारी संबंधित प्राप्तकर्ता कर्मचारी की होगी। टैबलेट में 3 एप्लिकेशन पहले से हैं जिसमें अनमोल, एनसीडी तथा आईडीएसपी शामिल हैं। अनमोल सॉफ्टवेयर में गांव की गर्भवतीमाताओं तथा बच्चों का विवरण भरा जायेगा। वहीं एनसीडी सॉफ्टवेयर में कैंसर, ब्लडप्रेशर, मधुमेह, मानसिकरोगी तथा हाइपरटेंशन आदि का विवरण होगा, जबकि आईडीएसपी सॉफ्टवेयर में कुष्ठ रोगी, मलेरिया, टाइफाइड, डेंगू, डायरिया आदि रोगों का, विवरण उपलब्ध है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें