फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

द्वितीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान10 से

विज्ञापन
विज्ञापन
राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन राष्ट्रीय वेक्टर जनित रोग नियंत्रण कार्यक्रम के अंतर्गत द्वितीय संचारी रोग नियंत्रण अभियान 10 जून से 25 जून तक चलाया जाएगा। इसके लिए जनपदस्तरीय अंतरविभागीय जनपदीय समन्वय समिति की बैठक मुख्य विकास अधिकारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभागार में हुई।
विज्ञापन

मुख्य विकास अधिकारी अरविंद कुमार मिश्रा ने सहित सभी डाक्टरों, ग्राम पंचायत स्तर के कर्मचारी एवं अधिकारी को निर्देश दिया कि शहर से ज्यादा गावों के लोगों को जागरूक किया जाना है कि मच्छरों एवं गंदे पानी तथा जल जमाव के कारण ही मलेरिया तथा डेंगू जैसी बीमारिया पैदा होती हैं। आने वाले बरसात के समय में विशेष ध्यान देने की जरुरत है। शहरों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में समय-समय पर साफ-सफाई एवं दवाओं का छिड़काव कराते रहने के निर्देश दिया। मुख्य विकास अधिकारी ने ग्राम स्वास्थ्य तथा पोषण दिवसों पर संचारी रोगो के नियंत्रण के लिए व्यापक प्रचार-प्रसार तथा जन जागरूकता एवं नियमित विशेष टीकाकरण का कार्य कराने के निर्देश दिया।
कहा कि स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोगियों के नि:शुल्क परिवहन के लिए रोगी वाहन सेवा की व्यवस्था की जाएगी। संचारी रोग तथा दिमागी बुखार केसेस की विशेष निगरानी करने का निर्देश दिया। पंचायती राज विभाग, ग्राम्य विकास विभाग द्वारा प्रधान अपने ग्राम में अभियान के नोडल होंगे। 10 जून को प्रभात फेरी का आयोजन कर संचारी रोग नियंत्रण माह का उद्घाटन किया जाएगा।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. सतीश सिंह, सीएमए डॉ. बृज कुमार, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. एम लाल, प्रभारी जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम, प्रभारी जिला विद्यालय निरीक्षक चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव, बीआरसी नगर सीडी राय आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें