फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंदा मांगने को लेकर भिड़े दो पक्ष, एक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज (मऊ)। थाना क्षेत्र के नगर पंचायत दोस्तपुरा मोहल्ले में शुक्रवार की देेेर शाम समरसेबुल की मरम्मत कराने को लेकर चंदा मांगने पर आपस में दो पक्ष भिड़ गए, जिसमें एक पक्ष से वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया, जहां शुक्रवार की देर रात जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं मृतक के पुत्र की तहरीर पर पुलिस ने एक आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर, घटना को अंजाम देने के बाद से आरोपी फरार है।
विज्ञापन

कोपागंज थाना क्षेत्र के दोस्तपुरा मोहल्ले में नगर पंचायत द्वारा घरों में पेयजल आपूर्ति के लिए समरसुबेल लगाया गया है। जहां बीते 15 दिनों से समरसेबुल का स्टार्टर खराब पड़ा हुआ है। शुक्रवार की देर शाम करीब 08 बजे इसे दुरस्त कराने के लिए चंदा एकत्र कर रहे थे, जहां मोहल्ले के शौकत अली (55) पुत्र मोहम्मद हुसैन ने चंदा देने से मना कर दिया। इसी बात को लेकर चंदा वसूल कर रहे अब्दुल रहमान (25) पुत्र अतीकुर्रहमान से कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर दोनों पक्ष एक दूसरे से भिड़ गए, जिसमें शौकत अली की सिर पर गंभीर चोट लग गई। जहां लोगों ने घायल को कोपागंज सीएचसी लेकर पहुंचे, जहां डाक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया। देर रात ही इलाज के दौरान शौकत अली की मौत हो गई। शनिवार की सुबह पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने के साथ मृतक के पुत्र नफीस अंसारी की तहरीर पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया। उधर घटना के बाद से आरोपी फरार हो गया है।
मृतक के परिजन नफीस अंसारी, हसीना खातून ,शहजाद आदि ने आरोप लगाया कि नगर पंचायत द्वारा समरसुबेल लगाया गया है। जहां यह बीते पंद्रह दिनों से खराब पड़ा हुआ था। शिकायतों के बाद भी जब इसे दुरुस्त नहीं कराया गया तो शुक्रवार की शाम मोहल्ले के कुछ लोगों ने इसे बनवाने के लिए चंदा एकत्र शुरू किया। जहां चंदा ना देने पर विवाद हो गया। आरोप लगाया कि अगर नगर पंचायत पहली ही इस मामले का निस्तारण करा देती तो यह हादसा नहीं होता।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें