फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचों विधान सभाओं में भाजपा को मिली शिकस्त

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा घोसी मऊ का परिणाम गुरुवार को काफी देर से जारी हुआ, लेकिन जीत हार का अंतर अपराह्न तीन बजे से ही सामने आ गया था। घोसी लोकसभा सीट के पांचों विधान सभाओं से भाजपा के हरिनारायण राजभर को शिकस्त मिली। वहीं बसपा के अतुल राय को जबरदस्त जीत दिलाने का काम मुहम्माबाद गोहना सुरक्षित सीट ने किया। यहां अतुल राय ने 52898 वोटों से लीड किए। इसीक्रम में अतुल राय को 139 मतों की सबसे कम की लीड मधुबन विधान सभा क्षेत्र से मिली।
विज्ञापन

घोसी लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित सांसद अतुल राय ने वैसे तो सभी विधान सभाओं में भाजपा के हरिनारायन को पछाड़ा, लेकिन मधुबन विधान सभा क्षेत्र में काफी कांटे का संघर्ष रहा। यहां से बसपा प्रत्याशी अतुल राय को कुल 102220 मत मिले, तो वही भाजपा के हरिनारायन ने कड़ा संघर्ष करते हुए 102081 मत प्राप्त किया। इस प्रकार मधुबन में दोनों प्रत्याशियों के बीच मात्र 139 मतो का अंतर रहा। इसके विपरीत अतुल राय की जीत में मुहम्मदाबाद गोहना सुक्षित विधान सभा ने काफी अहम योगदान किया। इस क्षेत्र से अतुल राय को कुल 125579 मत मिले, तो यहां भाजपा के हरिनारायन राजभर को मात्र 72681 वोट पर संतोष करना पड़ा। इस प्रकार मुहम्मदाबाद से अतुल ने 52892 वोटों का अंतर बनाया। अतुल राय की जीत में मऊ सदर सीट के मतदाताओं का अहम योगदान रहा। यहां अतुल ने 44220 मतो की बढ़त लेकर हरिनारायन को काफी पीछे छोड़ दिया। सदर सीट से अतुल को 137123 मत मिले, जबकि हरिनारायन को 92903 मतदाताओं का ही समर्थन मिल सका। जनपद की एक अन्य विधान सभा घोसी क्षेत्र में भी बसपा और भाजपा के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला। यहां बसपा के अतुल राय को 103032 मत तो हरिनारायन को 87705 वोट ही मिल सका। यहां से अतुल ने हरिनारायन को 15327 वोटों के अंतर से पीछे छोड़ा। घोसी लोकसभा क्षेत्र में आने वाली पड़ोसी जनपद बलिया की रसड़ा विधान सभा क्षेत्र में भाजपा और बसपा प्रत्याशी के बीच काफी नजदीकी मुकाबला रहा। यहां बसपा के अतुल राय को 81283 तो भाजपा के हरिनारायन को 76758 वोट मिला। रसड़ा क्षेत्र में भी कांटे की लड़ाई के बाद अतुल राय ने भाजपा को 5525 मतों से शिकस्त देने का काम किया।

इनसेट
दो को छोड़ शेष 13 की जमानत जप्त
मऊ। लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में उतरे 15 प्रत्याशियों में से मतगणना के बाद दो को छोड़ शेष 13 प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो गई। बता दे कि जमानत बचाने के लिए प्रत्याशियों को कुल पड़े वैध मतों का 1/6 भाग वोट पाना अनिवार्य है। इस प्रकार घोसी लोकसभा क्षेत्र से नवनिर्वाचित बसपा के अतुल राय और पराजित भाजपा के हरिनारायन राजभर ही अपनी जमानत बचा सकें। शेष प्रत्याशियों में कांग्रेस के बालकृष्ण, भाकपा के अतुल अंजान और सुभासपा के के महेंद्र राजभर सहित अन्य सभी प्रत्याशियों की जमानत जप्त हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें