फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: बाल्टी में गिरने से 14 माह की मासूम की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्हनी। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के बडऊर गांव में बुधवार को दोपहर घर के अंदर खेल रही मासूम बच्ची की बाल्टी में गिरने से मौत हो गई। परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव काे दफन कर दिया।
विज्ञापन


बडऊर गांव निवासी सारीफ ठेके पर राजगीर का काम करता है। रोज की तरह बुधवार दोपहर वह कमरे में सो रहा था। इसी दौरान उसकी 14 माह की बेटी ताहिरा खेलते-खेलते कमरे में रखी बाल्टी में गिर गई। करीब एक घंटे बाद परिजनों ने उसकी खोज करनी शुरू कर दी तो सारीफ की नजर बाल्टी पर गई। पास जाकर देखा की ताहिरा बाल्टी में सिर के बल गिरी पड़ी थी। परिजनों ने उसे बाहर निकाला लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। शाम करीब 5 बजे परिजनों ने बिना पुलिस को सूचना दिए गांव के बगल में स्थित कब्रिस्तान में शव को दफन कर दिया। प्रभारी निरीक्षक सरायख्वाजा विनय प्रकाश सिंह ने बताया कि मामला उनकी जानकारी में नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें