फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: मान्यता के लिए नर्सिंग कॉलेज ने लगाई फर्जी एनओसी, मांगा स्पष्टीकरण

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले के एक नर्सिंग कॉलेज ने मान्यता के लिए फर्जी एनओसी लगाई थी। उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी ने मामला पकड़ा तो अग्निशमन विभाग को जांच का आदेश दिया है। संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही कॉलेज की मान्यता का आवेदन रद्द कर दिया गया है।जेसीज चौराहा के पास कृष्णा कालोनी स्थित कृष्णा कॉलेज ऑफ नर्सिंग ने बीएससी नर्सिंग प्रशिक्षण संचालन के लिए उत्तर प्रदेश स्टेट मेडिकल फैकल्टी में आवेदन किया है। इसमें स्थलीय निरीक्षण से पहले कॉलेज बिल्डिंग एवं हाॅस्टल बिल्डिंग की फायर एनओसी की जांच की गई तो पता चला कि इस पर अंकित फायर एनओसी का कोई विवरण नहीं है। एनओसी की प्रति जांच के लिए अग्निशमन विभाग को भेजी गई है। इसमें पता चला कि नर्सिंग कॉलेज ने अपने अस्पताल की एनओसी लगाई गई है। इस पर संचालक से स्पष्टीकरण मांगा गया है।
विज्ञापन

कृष्णा कॉलेज नर्सिंग ने बीएससी नर्सिंग की मान्यता के लिए फर्जी एनओसी लगाई गई थी। ऑनलाइन जांच की गई तो एनओसी का विवरण नहीं मिला। संस्था ने अपने ही अस्पताल की एनओसी को आवेदन में लगा दिया है। इसके लिए स्पष्टीकरण मांगा गया है। साथ ही आवेदन निरस्त कर दिया जाएगा।- विवेक शर्मा, मुख्य अग्निशमन अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें