फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

1176 जांच रिपोर्ट में मिले 32 संक्रमित मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातर कम होता दिख रहा है। रविवार को 1176 जांच रिपोर्ट में 32 नए मरीज मिले है। इसमें 29 मरीज एंटीजेन टेस्ट में मिले है। वहीं दो मरीजों की मौत से मृतक मरीजों की संख्या 60 पहुंच गई है।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह का रविवार को 700 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया।इसमें 29 लोग संक्रमित मिले। वहीं आजमगढ़ से आई 476 जांच रिपोर्ट में तीन संक्रमित मरीज मिले। संक्रमित मरीजों में फतेहपुर मंडाव ब्लाक से 6, घोसी ब्लाक से 1, कोपागंज ब्लाक से 5, मऊ नगर से 7, मुहम्मदाबाद गोहना ब्लाक से 3, परदहा ब्लाक से 6, रानीपुर ब्लाक से 3 और रतनपुरा ब्लाक से 1 मरीज मिला। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 7 हजार 691 पहुंच गई। इसमें 7 हजार 69 मरीज रिकवर हो चुके है। वहीं 60 मरीजों की मौत हो चुकी है। सक्रिय 562 मरीजों में से 445 मरीजों का इलाज होमआईसोलेशन में चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें