फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समपार बंद आई टीम ग्रामीणों के विरोध के चलते बैरंग लौटी

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज। इंदारा -दोहरीघाट रेलखंड के घोसी कोपागंज रेलमार्ग के तड़ियांव स्थित समपार नंबर आठ सी बंद करने के लिए शुक्रवार को मऊ से आई रेलवे टीम को ग्रामीणों के भारी विरोध के चलते बैरंग लौटना पड़ा। इस दौरान टीम के सदस्यों और ग्रामीणों में नोकझोंक भी हुई।
विज्ञापन

बताते चले कि इंदारा- दोहरीघाट रेलखंड को छोटी लाइन से बड़ी लाइन में तब्दील करने कार्य जल्द प्रारंभ होना है। इसी के तहत रेलखंड के सभी अनावश्यक समपार सुरक्षा की दृष्टि से बंद करने का कार्य रेलवे द्वारा किया जा रहा है। इसी क्रम में मंडल रेलवे सुरक्षा आयुक्त के निर्देश पर मऊ के सीनियर सेक्शन अभियंता एके श्रीवास्तव ,रेलवे पथ इंजीनियर सरफराज अहमद और इंदारा आरपीएफ प्रभारी सुधीर राय के नेतृत्व में रेलवे की टीम शुक्रवार की सुबह दस बजे कोपागंज-घोसी रेलमार्ग के तड़ियांव स्थित समपार 8 सी को बंद करने पहुंची। समपार बंद किये जाने की सुचना पर आस- पास के सैकड़ों ग्रामीण समपार न बंद करने के लिए विरोध प्रदर्शन करने लगे। इस दौरान आक्रोशित महिलाएं जेसीबी मशीन के सामने जहां लेट गई, इससे टीम ने काम को बंद करा दिया।
रेलवे अधिकारियों के बार- बार आग्रह करने के बाद ग्रामीण शांत नहीं होते देखकर इस संबंध में पूरा घटना क्रम उच्चाधिकारियों को अवगत कराया। ग्रामीणों के विरोध की सूचना मिलने पर घोसी एसडीएम टीपी वर्मा मौके पर पहुंचे ओर ग्रामीणों को आश्स्वत किया की समपार बंद करने से पूर्व विकल्प रास्ते का निर्माण किया जाएगा। इस दौरान कोपागंज कोतवाल डीके राय, थानाध्यक्ष आर के द्विवेदी के साथ बड़ी संख्या में पीएससी के जवान और आरपीएफ के जवानों शके साथ सपा नेता रणधीर सिंह, करिया सिंह, राम प्रताप, राम प्रभाव विभूति पांडेय ,सतीश ,पवन, सोनू सहित भारी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें