वाराणसी से देवरिया जाने के दौरान जहर खुरानी का शिकार हुए यात्री को उपचार के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया। भर्ती युवक गुजरात से आ रहा था। वह वाराणसी से देवरिया जाने के लिए इंटरसिटी एक्सप्रेस में सवार हुआ। जहर खुरानी गिरोह के सदस्यों ने उसे रास्ते में चाय में नशीली दवा मिलाकर पिला दिया। यात्रियों ने उसे मऊ स्टेशन पर जीआरपी के हावाले कर दिया।
होश आने पर यात्री ने अपना नाम सिंटू 30 पुत्र जनार्दन बताया। वह देवरिया जिले के खुखुंद थाना क्षेत्र के खखरी गांव का निवासी है। युवक के अनुसार वह गुजरात में काम करता है। छुट्टी पर घर लौट रहा था। युवक के अनुसार वह गुजरात से ताप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन पकड़कर वाराणसी आया। यहां से वह देवरिया जाने के लिए वाराणसी से चलने वाली इंटरसिटी एक्सप्रेस पर सवार हुआ था। जीआरपी ने सूचना उसके परिवार के सदस्यों को दे दी है।