फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवीं के बच्चे नहीं बता पाए आसान गुणा

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सर्व शिक्षा अभियान का हाल बेहाल है। कई परिषदीय विद्यालयों के चौथी और पांचवी कक्षाओं के अधिकांश छात्र-छात्राओं को पहाड़ा और आसान सा आसान गुणा तक नहीं आ रहा। जिला समन्वयक प्रशिक्षण सीडी यादव ने बुधवार को नगर के दो परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया तो यह मामला सामने आया। जिला समन्वयक ने बच्चों के शैक्षिक सुधार करने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया। साथ ही एनपीआरसी के सह समन्वयकों को शैक्षिक सपोर्ट कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी।
विज्ञापन

जिला समन्वयक प्रशिक्षण सीडी यादव ने बुधवार को नगर के भीटी स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में जिला समन्वयक ने बच्चों के शैक्षिक स्तर की जांच की। तीसरी, चौथी, पांचवीं कक्षा के बच्चों से पहाड़ा, आसान गुणा करने को दिया। कुछ बच्चों को छोड़कर किसी ने सही उत्तर नहीं दिया। विद्यालय में 37 बच्चों का नामांकन किया गया था, लेकिन मौके पर 23 बच्चे मिले। शैक्षिक स्तर में सुधार के लिए प्रधानाध्यापक को निर्देश दिया।
वहीं, शिक्षा विभाग कालोनी स्थित प्राथमिक विद्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में बच्चों से हिंदी, अंग्रेजी में हस्ताक्षर करने को कहा। कुछ ही बच्चे हिंदी, अंग्रेजी में हस्ताक्षर कर पाए। विद्यालय में 46 बच्चों का नामांकन किया गया था, लेकिन मौके पर 30 बच्चे उपस्थित मिले।
विज्ञापन

यादव ने बताया कि बच्चों के शैक्षिक स्तर में सुधार करने के लिए प्रधानाध्यापकों को निर्देश दिया गया। साथ ही एनपीआरसी के सह समन्वयकों को शैक्षिक सपोर्ट कर एक सप्ताह के अंदर रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें