फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धान पड़ा है डंप, कहां रखा जाएगा गेहूं

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। क्षेत्र के दो साधन सहकारी समितियों को गेंहू क्रय केन्द्र बनाया गया है। दोनों समितियों के गोदामवर्तमान में धान से भरी हुई हैं। मधुबन तहसील क्षेत्र के साधन सहकारी समिति दुबारी के गोदाम में इस समय छ: सौ क्विंटल धान भरा हुआ है। इस धान का उठान मिलर नहीं कर रहे हैं। किसानों का कहना है कि ऐसे में गेंहू की खरीदारी करके कहा रखा जायेगा और साधन सहकारी समिति गजियापुर को भी गेंहूँ क्रय केन्द्र बनाया गया है। गोदाम में करीब 125 बोरी धान है और मिलर उठान नहीं कर रहे हैं। मिलर कल परसों करके टाल रहें हैं। एक क्रय केन्द्र को 5970 क्विंटल का लक्ष्य मिला है। गजियापुर के क्रय केन्द्र प्रभारी लल्लन यादव तथा दुबारी क्रय केन्द्र प्रभारी सतीश चन्द्र श्रीवास्तव का कहना है कि किसान तो गेंहू देने के लिए आ रहें हैं, मगर समस्या यह है कि गोदाम धान से भरा हुआ है। गेहूं कहां रखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें