फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने नदी में छलांग लगाई

विज्ञापन
विज्ञापन
कुसम्हा। दोहरीघाट थाना क्षेत्र में घाघरा नदी पर बने पुल से गुरुवार की सुबह एक युवक ने छलांग लगा दी। घटना के दौरान उसके साथ मामा मौजूद थे। शोर मचाने पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने नदी से तीन घंटे बाद युवक की लाश बरामद की।
विज्ञापन

नदी में छलांग लगाने वाला युवक प्रिंस पुत्र रामप्रवेश आजमगढ़ जिले के मुबारकपुर थाना क्षेत्र के नैथी गांव का रहने वाला था। युवक का मानसिक संतुलन ठीक नहीं था। इस दौरान उसका उपचार गोरखपुर मेें चल रहा था। इसी क्रम में आराम न होने पर युवक के मामा बलवीर उसे मेंटल हास्पिटल गोरखपुर भर्ती कराने के लिए ले गए थे। लेकिन किन्हीं कारणों से युवक भर्ती नहीं हो सका। रात होने के कारण उसके मामा युवक के संग वहीं अस्पताल में रुक गए। सबेरे मामा युवक को साथ लेकर लौट रहे थे। सुबह सात बजे के करीब जैसे ही रोडवेज बस दोहरीघाट पुल पर पहुंची। युवक ने उल्टी का हवाला देकर बस रोकवाया। इसके बाद बस से नीचे उतर गया। अभी कोई कुछ समझ पता कि युवक पुल की रेलिंग के पास पहुंचकर नदी में कूद गया। मामा के शोर मचाने और रोने पर लोगों ने इसकी सूचना यूपी 100 को दिया। नदी में तलाशी के दौरान युवक की लाश मातेश्वरी धाम के सामने से बरामद हुई। पुलिस ने युवक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें