फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंडर पास के लिए जन सत्याग्रह

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। नगर के बाल निकेतन रेलवे फाटक पर अंडर पास बनाने की मांग को लेकर चल रहा सत्याग्रह तीसरे दिन जन सत्याग्रह में तब्दील हो गया। इस मौके पर अर्चना उपाध्याय ने कहा कि इस रेलवे फाटक पर सबसे पहले ही अंडर पास बनना चाहिए, लेकिन जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते नहीं बन सका। जाम लगने से घंटों समय बर्बाद होता है। राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि अब हमारा एक ही नारा है रेल फाटक से अंडर पास बनवा कर दम लेना है। इस काम के लिए रेलवे फाटक मुक्ति मोर्चा कटिबद्ध है।अमरेश सिंह ने कहा कि शहर को दो हिस्सों में बांटने वाले इस फाटक पर सबसे पहले अंडर पास बनना चाहिए था, पर अब तक प्रशासन की उदासीनता को यह शहर झेल रहा है। जो अब बर्दाश्त नहीं होगा। अंडरपास का यह सत्याग्रह अब जन आंदोलन बनेगा और अंडरपास बनवा कर अपना लक्ष्य हासिल करेगा। इस मौके पर रमन पांडेय, इकबाल अंसारी, लक्ष्मी चौरसिया, अल्तमश अंसारी शिवजी राय, जमील अंसारी, गोपाल कृष्ण बर्नवाल आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें