फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अच्छे अंक पाने वाले मेधावी सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
स्थानीय बाजार स्थित नेशनल इंटर कॉलेज के प्रांगण में सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। रविवार को यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट के रिजल्ट में नेशनल इंटर कॉलेज के छात्र-छात्राओं के उच्च अंक हासिल करने पर कालेज प्रशासन की तरफ से अंगवस्त्रम् प्रदान कर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाई स्कूल की प्रतिभा यादव ने 86 प्रतिशत, इंटरमीडिएट की छात्रा चांदनी विश्वकर्मा ने 86.4 प्रतिशत, अर्चना यादव ने 86 प्रतिशत, संजना सिंह ने 85 प्रतिशत प्राप्त करने पर सम्मानित किया गया। इसके अलावा 90 प्रतिशत छात्र-छात्राओं ने सम्मान सहित परीक्षा पास की। प्रबंधक एजाज अहमद ने कहा कि छात्राओं ने पढ़ाई में दमखम दिखाकर हाईस्कूल तथा इंटर में उच्च अंक प्राप्त कर विद्यालय को गौरवान्वित किया है। इस दौरान प्रधानाचार्य जफीर अहमद, शहनवाज, अजीम, राजेंद्र यादव, उमाकांत, श्रीकांत, रामजन्म, भोला, मोती राम आदि शामिल रहे।
वलीदपुर : मुहम्मदाबाद गोहना तहसील के ब्रह्मर्षि इंटर कॉलेज के प्रांगण में सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। प्रबंधक प्रवीण राय ने यूपी बोर्ड के हाईस्कूल तथा इंटरमीडिएट में उच्च अंक पाने वाले छात्र छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया। हाईस्कूल एवं इंटरमीडिएट की बोर्ड परीक्षा परिणाम में हाई स्कूल की छात्रा शिवांगी राय91 प्रतिशत, सुमन 90 प्रतिशत, किरण यादव 90 प्रतिशत हासिल करर विद्यालय का मान बढ़ाया है। विद्यालय प्रबंधक प्रवीण राय ने मेधावी छात्र छात्राओं को मेडल प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें