फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: अध्यक्ष सहित 11 ने किया नामांकन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। तहसील बार एसोसिएशन सदर की नई कार्यकारिणी के चुनाव के लिए बुधवार को नामांकन की अंतिम दिन अध्यक्ष, मंत्री सहित विभिन्न पदों पर 11 प्रत्याशियों ने नामांकन दाखिल किया। दाखिल नामांकन पत्रों की जांच बृहस्पतिवार 19 दिसंबर को होगी। नामांकन को लेकर तहसील परिसर में गहमा गहमी बनी रही।
विज्ञापन

जानकारी देते हुए एल्डर कमेटी के सदस्य ओमप्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि अध्यक्ष पद के लिए नामांकन के दूसरे दिन बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए सुशील कुमार राय ने नामांकन दाखिल किया। मंत्री पद के लिए तेज बहादुर सिंह, उपाध्यक्ष पद के लिए अखिलेश श्रीवास्तव व राम नक्षत्र मिश्र ने नामांकन दाखिल किया।
सह मंत्री प्रशासन के लिए राजेश कुमार पांडेय, सह मंत्री पुस्तकालय के लिए विजय शंकर राय, कोषाध्यक्ष के लिए सोमनाथ सिंह ने नामांकन दाखिल किया। उन्होंने बताया कि दाखिल नामांकन पत्रों की जांच व आपत्ति का निस्तारण बृहस्पतिवार 19 दिसंबर को होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें